UP Accident : दो ट्रेलरों की आमने-सामने भिड़ंत, 3 लोगों की जिंदा जलकर मौत, 1 घायल

तीन लोगों की मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

Update: 2026-03-26 10:41 GMT

UP Accident : बांदा। महोबा-बांदा नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार दो ट्रेलरों की आमने-सामने भिड़ंत ने खौफनाक रूप ले लिया। गिट्टी भरे ट्रक और खाली ट्रक की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों में आग लग गई। आग के कारण वाहन के अंदर फंसे चालक और परिचालक बाहर नहीं निकल पाए और तीन लोगों की मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे में मृतक दोनों ट्रक चालकों सुरेश पांडे (55), सूरज नाथ और क्लीनर सनी हैं। बताया जा रहा है कि यह दुर्घटना ओवरटेक करते समय हुई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के बेहतर इलाज के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया। यह हादसा सड़क पर रफ्तार और लापरवाही के खतरनाक परिणाम को उजागर करता है।

Tags:    

Similar News