UP Accident : धान की पुआल से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, पिता-पुत्र की मौके पर मौत
| पुलिस का कहना है कि हादसे की जांच की जा रही है और मृतकों के परिजनों को हरसंभव मदद दी जाएगी।
By : Rohit Banchhor
UP Accident : मेरठ। मेरठ-करनाल हाइवे पर रविवार को एक भीषण सड़क हादसे में पिता और पुत्र की जान चली गई। धान की पुआल से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। इस हादसे में 48 वर्षीय सतीश और उसका 21 वर्षीय बेटा गौरव ट्रॉली के नीचे दब गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
घटना होते ही आस-पास अफरातफरी मच गई। राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पहुंचकर शवों को ट्रॉली के नीचे से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस का कहना है कि हादसे की जांच की जा रही है और मृतकों के परिजनों को हरसंभव मदद दी जाएगी।