UK News: देवप्रयाग: देवप्रयाग में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने जा रहे सांसद अनिल बलूनी और विधायक विनोद कंडारी उस समय बाल-बाल बच गए, जब डिग्री कॉलेज के निकट पहाड़ी से अचानक भूस्खलन हो गया। दोनों अपने वाहन में सवार थे, तभी मलबा वाहन पर गिरा और वह फंस गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। सांसद बलूनी तहसीलदार के वाहन से देवप्रयाग पहुंचे और सभी निर्धारित कार्यक्रमों में भाग लिया। इसके बाद वे निजी वाहन से देहरादून रवाना हुए। राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) विभाग ने फंसे वाहन को निकालने के लिए मलबा हटाने का कार्य शुरू कर दिया।

UK News: उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदा का कहर

सांसद बलूनी ने कहा कि उत्तराखंड इस वर्ष भीषण अतिवृष्टि और भूस्खलन की मार झेल रहा है, जिसने गहरे जख्म दिए हैं। उन्होंने आपदा प्रभावित क्षेत्रों के भयावह दृश्यों का जिक्र करते हुए कहा कि यह स्थिति उत्तराखंड की गंभीर प्राकृतिक आपदा को दर्शाती है। उन्होंने बाबा केदारनाथ से सभी के सुरक्षित जीवन और खुशहाली की कामना की। साथ ही, आपदा में सेवा कार्यों में जुटे अधिकारियों, एनडीआरएफ-एसडीआरएफ जवानों, प्रशासन और मलबा हटाने वाले कर्मचारियों की सराहना की।

Tags: