UK Board UBSE 12th Result Live:: उत्तराखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी, गीतिका पंत बनीं टॉपर, यहां डाउनलोड करें मार्कशीट
| UK Board UBSE 12th Result Live: उत्तराखंड बोर्ड ने सुबह 10 बजे 12वीं बोर्ड रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल गीतिका पंत ने उत्तराखंड बोर्ड 12वीं की परीक्षा में टॉप किया है. गीतिका ने कुल 98 फीसदी मार्क्स हासिल किए हैं।
By : Pradeep Sharma
UK Board UBSE 12th Result Live: उत्तराखंड बोर्ड ने सुबह 10 बजे 12वीं बोर्ड रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल गीतिका पंत ने उत्तराखंड बोर्ड 12वीं की परीक्षा में टॉप किया है. गीतिका ने कुल 98 फीसदी मार्क्स हासिल किए हैं। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स ubse.uk.gov.in और uaresults.nic.in पर चेक कर सकते हैं।
डिजिलॉकर पर ऐसे देख सकते हैं उत्तराखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट
1.सबसे पहले डिजिलॉकर ऐप या उसकी आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
2.फिर अपने मोबाइल नंबर से लॉगिन करें।
3.उसके बाद एजुकेशन सेक्शन में जाएं।
4.अब UBSE 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें और जरूरी डिटेल्स भरें।
5.उसके बाद आपकी डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
6.आप मार्कशीट को डाउनलोड करके सेव करके रख सकते हैं।