Transfer News : CGST, कस्टम्स और सेंट्रल एक्साइज विभाग में बड़ा फेरबदल, भोपाल जोन के रायपुर सहित कई शहरों में अधिकारियों के तबादले, आदेश जारी...
| यह फेरबदल विभागीय कार्यक्षमता को बढ़ाने और प्रशासनिक सुधारों को लागू करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
By : Rohit Banchhor
Transfer News : रायपुर। केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (CGST), कस्टम्स और सेंट्रल एक्साइज विभाग के भोपाल जोन में बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इस संबंध में अतिरिक्त आयुक्त फराज अहमद कुरैशी ने आधिकारिक आदेश जारी किया है। तबादला सूची में रायपुर सहित जबलपुर, इंदौर और भोपाल जैसे शहरों में कार्यरत डिप्टी कमिश्नर (DC), असिस्टेंट कमिश्नर (AC), अतिरिक्त आयुक्त, और संयुक्त आयुक्त स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह फेरबदल विभागीय कार्यक्षमता को बढ़ाने और प्रशासनिक सुधारों को लागू करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
देखें आदेश कॉपी-