Train Cancellation List: रायपुर-नागपुर रूट की ये ट्रेनें 10-11 को रद्द, यहां देखें लिस्ट

इस वजह से रायपुर नागपुर लाइन की यात्री ट्रेनें प्रभावित होगी।

Update: 2026-06-07 16:45 GMT

Train Cancellation List : रायपुर। नागपुर मंडल के अंतर्गत रसमड़ा स्टेशन पर मालगोदाम लाइन -06 के कमीशनिंग कार्य के लिए विशेष नॉन-इंटरलॉकिंग एवं प्री-नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किए जाएंगे। इस वजह से रायपुर नागपुर लाइन की यात्री ट्रेनें प्रभावित होगी।

यह कार्य 09 जून को प्री-नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के तहत लाइन क्रमांक-05 पर 18:00 बजे से 22:30 बजे तक 4 घंटे 30 मिनट का ब्लॉक लिया जाएगा। इसके पश्चात 10 जून को डाउन मुख्य आउटर संयुक्त लाइन पर 18:00 बजे से 22:30 बजे तक पुनः 4 घंटे 30 मिनट का ब्लॉक लिया जाएगा। मुख्य नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य 11 जून को 11:30 बजे से प्रारंभ होकर 12 जून को 02:30 बजे तक कुल 15 घंटे की अवधि में किया जाएगा।

निरस्त/रद्द होने वाली डेमू/मेमू गाड़ियों का विवरण -

(1) 68709 रायपुर–डोंगरगढ़ 10 एवं 11 जून को रद्द रहेगी।
(2) 68710 डोंगरगढ़–रायपुर 11 एवं 12 जून को रद्द रहेगी।
(3) 68711 डोंगरगढ़–गोंदिया 10 एवं 11 जून को रद्द रहेगी।
(4) 68712 गोंदिया–डोंगरगढ़ 10 एवं 11 जून को रद्द रहेगी।
(5) 68713 गोंदिया–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी 10 एवं 11 जून को रद्द रहेगी।
(6) 68716 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–गोंदिया 10 एवं 11 जून को रद्द रहेगी।
(7) 68714 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–बालाघाट 10 एवं 11 जून को रद्द रहेगी।
(8) 68715 बालाघाट - नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी 10 एवं 11 जून को रद्द रहेगी।

गंतव्य से पहले समाप्त होने वाली गाड़ियां -

(1) 68705 रायपुर–डोंगरगढ़ पैसेंजर, 10 एवं 11 जून को दुर्ग स्टेशन पर समाप्त होगी तथा दुर्ग–डोंगरगढ़ के मध्य निरस्त रहेगी।
(2) 68706 डोंगरगढ़–बिलासपुर पैसेंजर, 10 एवं 11 जून को दुर्ग स्टेशन से समाप्त होगी तथा डोंगरगढ़–दुर्ग के मध्य निरस्त रहेगी।

Tags:    

Similar News