पहलगाम आतंकी हमले पर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार

By :  Vpb
Update: 2025-04-23 06:04 GMT

बोकारो। झारखंड के बोकारो जिले में पुलिस ने बुधवार को एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। उस पर आरोप है कि उसने पहलगाम आतंकी हमले से संबंधित सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट साझा की थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार व्यक्ति का नाम मो. नौशाद है। आरोप है कि उसने एक्स प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में पाकिस्तान और आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा की तारीफ़ की। बलीदिह थाने के प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि नौशाद को मिल्लत नगर से पकड़ा गया है और उससे गहन पूछताछ जारी है।

पहलगाम में क्या हुआ?

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम जिले के बैसरन में मंगलवार को हुए भयावह आतंकी हमले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया। बैसरन घाटी में पर्यटकों को निशाना बनाकर किए गए इस हमले में 28 लोगों की मौत हो गई, जिनमें दो विदेशी पर्यटक और दो स्थानीय निवासी शामिल हैं। इसके अलावा 17 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मृतकों में महाराष्ट्र के छह पर्यटक भी शामिल हैं। यह हमला उस समय हुआ जब पर्यटक बैसरन की खूबसूरत वादियों का लुत्फ उठा रहे थे। अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरी घाटी दहल उठी।

Tags:    

Similar News