Teacher Suspended : नशे में स्कूल पहुंचे शिक्षक निलंबित, बच्चों को पीटने के आरोप में कार्रवाई...
| अब विभाग की ओर से और जांच की जा रही है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
By : Rohit Banchhor
Teacher Suspended : अंबिकापुर। लखनपुर ब्लॉक के प्राथमिक स्कूल गुमगरा खुर्द बरती पारा में तैनात सहायक शिक्षक शैलेंद्र सिंह पोर्ते को नशे की हालत में स्कूल पहुंचने और बच्चों को पीटने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा की गई जांच में शिक्षक के खिलाफ लगे आरोप सही पाए गए, जिसके बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की गई।
Teacher Suspended : ग्रामीणों ने शिक्षक पर शराब पीकर स्कूल आने और बच्चों के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया था। इसके बाद मामले की जांच शुरू की गई। जांच में शिक्षक के दोषी पाए जाने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। जिला शिक्षा अधिकारी ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए शिक्षक को निलंबित कर दिया है। अब विभाग की ओर से और जांच की जा रही है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।