Teacher Suspended : बलौदा बाजार। बलौदा बाजार जिला प्रशासन ने जनगणना कार्य में लापरवाही बरतने वाले दो प्रगणकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, शिक्षक अशोक वर्मा और राधेश्याम दीवान को मकान सूचीकरण और मकानों की गणना कार्य में ड्यूटी सौंपी गई थी। आरोप है कि दोनों ने जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य में भारी लापरवाही और उदासीनता दिखाई।

मामले की शिकायत और जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी ने दोनों शिक्षकों के निलंबन का आदेश जारी किया। प्रशासन का कहना है कि जनगणना राष्ट्रीय महत्व का कार्य है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी


साथ ही अन्य कर्मचारियों को भी जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। फिलहाल दोनों शिक्षकों के खिलाफ विभागीय जांच की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।



Tags: