Sushasan Tihar 2025 : सुशासन तिहार में अनोखी मांग, 46 साल के मनोज टोप्पो ने लगाई गुहार, सरकार! मेरी शादी करवा दो...

यह अजब-गजब मांग न केवल चर्चा का विषय बनी है, बल्कि सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है।

Update: 2025-04-12 06:26 GMT

Sushasan Tihar 2025 : अंबिकापुर। विष्णुदेव साय सरकार द्वारा आयोजित सुशासन तिहार में जनता की समस्याओं के समाधान के लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं, लेकिन इस बीच सरगुजा जिले के अंबिकापुर से एक ऐसा आवेदन सामने आया है, जिसने सबका ध्यान खींच लिया। 46 वर्षीय मनोज टोप्पो ने महिला एवं बाल विकास विभाग को पत्र लिखकर अपनी शादी करवाने की गुहार लगाई है। यह अजब-गजब मांग न केवल चर्चा का विषय बनी है, बल्कि सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है।

Sushasan Tihar 2025 : बता दें कि विकासखंड अंबिकापुर के भफौली गांव निवासी मनोज टोप्पो ने अपने आवेदन में लिखा, मेरी उम्र 46 वर्ष हो गई है, लेकिन आज तक मेरी शादी नहीं हुई। मेरे परिवार वाले भी मेरी शादी नहीं करवा रहे हैं। इसलिए मेरा निवेदन है कि सरकार मेरे लिए कोई अच्छी लड़की देखकर मेरी शादी करवा दे। यह आवेदन सुशासन तिहार के तहत जमा किया गया, जिसका उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है।

Sushasan Tihar 2025 : सुशासन तिहार में अजब-गजब मांगों का सिलसिला-
सुशासन तिहार, जो 8 अप्रैल से शुरू होकर 31 मई तक चलेगा, ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लोगों की शिकायतों और मांगों को सुनने का एक मंच है। हर बार की तरह इस बार भी कई अनोखे आवेदन सामने आ रहे हैं। मनोज टोप्पो का यह आवेदन उनमें से एक है, जिसने अधिकारियों के लिए भी मुश्किल खड़ी कर दी है। इससे पहले भी सरगुजा के मैनपाट में एक युवक ने ससुराल जाने के लिए बाइक की मांग की थी, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।

Tags:    

Similar News