Sukma Breaking: सुकमा। सुकमा जिले के कोंटा गोलापल्ली मार्ग पर बेलपोच्चा के पास सुरक्षा बलों ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। सुरक्षा बलों ने नक्सलियों द्वारा लगाए गए एक आईईडी (Improvised Explosive Device) को निष्क्रिय कर दिया, जो जवानों को भारी नुकसान पहुंचाने के लिए लगाया गया था। सीआरपीएफ जवानों द्वारा क्षेत्र में लगातार की जा रही सर्चिंग के दौरान इस आईईडी के बारे में जानकारी मिली। जवानों ने सटीक तरीके से ऑपरेशन चलाकर 10 किलो के लगभग वजन वाले इस IED को निष्क्रिय कर दिया।

Tags: