समाज सेवक हरिशंकर ने आपदा पीड़ितो को दिये 10-10 हजार की सहायता राशि
समाज सेवक हरिशंकर ने आपदा पीड़ितो को दिये 10-10 हजार की सहायता राशि
By : Anushka Singh
Update: 2024-07-29 02:01 GMT
फकरे आलम/बैलाडीला: भारी बारिश के कारण किरंदुल नगर में तबाही के बाद प्रशासन, प्रबंधन, श्रमिक संघ, राजनीतिक पार्टियाॅ एवं स्थानीयो लोगो के द्वारा हरसंभव मदद किया जा रहा है। कोई भोजन व्यवस्था कर रहा तो कोई जरूरत की सामाग्री दे रहे है। इसी कड़ी में मानवता का परिचय देते हुए समाज सेवक व ठेकेदार हरिशंकर मुखर्जी ने 28 जुलाई, रविवार को अपनी जन्मदिवस के अवसर पर इस आपदा से 40 अति प्रभावित पीड़ित प्रत्येक परिवार को 10-10 हजार रूपय की सहयोग राशि दी गई। हरिशंकर ने नगर के बंगाली कैंप दुर्गा मंडप में वितरण किया। हरिशंकर के इस कार्य की लोगो द्वारा प्रशंसा की जा रही साथ ही पीड़ित परिवारो ने भी धन्यवाद देते आभार जताया है। इस अवसर पर ठेकेदार अतुल सिह, विप्लव मलिक, संजय सोनी, बिपुल राय, वरूण कुमार सेानी, संजीव दास मौजूद थे।
गौरतलब है कि लगातार हो रही तेज बारिश के कारण किंरदुल में जनजीवन अत्यधिक प्रभावित हुआ है। गत 21 जुलाई को बरसात का पानी तेज बहाव के एनएमडीसी का लौह अयस्क मलबा रिहायशी इलाको में घुस गया था। जिससे कई घरो को नुकसान हुआ।