Share Market Today: बिकवाली के दबाव में फिसला शेयर बाजार, विदेशी फंडों की निकासी और वैश्विक सुस्ती से सेंसेक्स 930 अंक टूटा, जानें निफ़्टी का हाल
By : Vpb
Share Market Today: मुंबई/नई दिल्ली: मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी गई, जिसका मुख्य कारण विदेशी फंडों की बड़े पैमाने पर निकासी और वैश्विक बाजारों में जारी सुस्ती को माना जा रहा है। बीएसई सेंसेक्स में 930.55 अंकों की गिरावट दर्ज की गई, जिससे यह 80,220.72 के स्तर पर बंद हुआ। एनएसई निफ्टी भी 309 अंक गिरकर 24,472.10 पर आ गया। यह गिरावट भारतीय शेयर बाजार को दो महीने के निचले स्तर पर ले आई है।
Share Market Today: कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने एक समय 1,001.74 अंकों की गिरावट के साथ 80,149.53 के निचले स्तर को छुआ। इस गिरावट का असर केवल सूचकांकों पर ही नहीं, बल्कि बाजार पूंजीकरण पर भी पड़ा, जिससे बीएसई पर सूचीबद्ध सभी कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 9.34 लाख करोड़ रुपये घटकर 444.31 लाख करोड़ रुपये रह गया।