Sharad Purnima : जानिए कब दिखेगा चांद और कब रखें खीर, यह रहेगा शुभ समय...
शरद पूर्णिमा की रात चांदनी में रखी खीर को खाने से कई लाभ होते हैं।
By : Vpb
Update: 2024-10-16 04:58 GMT
Sharad Purnima : रायपुर। आज शरद पूर्णिमा का पावन अवसर है, जिसे कोजागर पूर्णिमा और रास पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। यह दिन विशेष रूप से इसलिए महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि आज चंद्रमा अपनी पूर्ण 16 कलाओं के साथ उदित होता है। मान्यता है कि चंद्रमा की रोशनी से अमृत की वर्षा होती है और इस समय चांदनी में खीर रखने से सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होते हैं।
Sharad Purnima : खीर के चमत्कारी लाभ-
शरद पूर्णिमा की रात चांदनी में रखी खीर को खाने से कई लाभ होते हैं। त्वचा रोगों में राहत मिलती है। आंखों की रोशनी बढ़ाने में सहायक होती है। वाणी दोष को दूर करने में मदद करती है। देवी लक्ष्मी की कृपा से धन-धान्य की कमी नहीं होती है।
Sharad Purnima : चांद दिखने का समय और खीर रखने का शुभ मुहूर्त-
चंद्रोदय का समय शाम 5.04 बजे है। वहीं खीर रखने का शुभ मुहूर्त शाम 7.18 बजे तक रहेगा। इस दौरान रवि योग रहेगा। अगर इस समय खीर नहीं रख पाएं तो, रात 8.40 बजे तक खीर को चंद्रमा की रोशनी में रखना अनिवार्य है। शरद पूर्णिमा की खीर को प्रसाद के रूप में ग्रहण करने से जीवन में सुख-समृद्धि और सेहत का वरदान मिलता है।