Sex Racket : रिहायशी क्षेत्र में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 8 युवतियां और 1 दलाल गिरफ्तार...
गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने पीटा एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
By : Rohit Banchhor
Update: 2024-10-08 06:24 GMT
Sex Racket : बिलासपुर। शहर के मोपका इलाके में पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए 8 युवतियों और 1 दलाल सहित कुल 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एक किराये के मकान में की गई, जहां देह व्यापार का अवैध धंधा चल रहा था। पुलिस की विशेष टीम ने मकान को चारों ओर से घेर कर छापा मारा और इस रैकेट का खुलासा किया।
Sex Racket : गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने पीटा एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। छापेमारी के दौरान पकड़ी गई युवतियों और दलाल से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से क्षेत्र में चल रहे अवैध धंधे पर कड़ा प्रहार हुआ है।