Sex Cd Scandal : सीबीआई अदालत ने भूपेश बघेल को किया बरी, पूर्व सीएम ने लिखा - सत्यमेव जयते...
| इस फैसले के बाद भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर सत्यमेव जयते लिखकर अपनी प्रतिक्रिया दी।
By : Rohit Banchhor
Sex Cd Scandal : रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित सेक्स सीडी कांड मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बड़ी राहत मिली है। सीबीआई की विशेष अदालत ने आज भूपेश बघेल के खिलाफ लगाई गई सभी धाराएं हटाते हुए उन्हें बरी कर दिया। अदालत ने कहा कि बघेल के खिलाफ मुकदमा चलाने का कोई आधार नहीं है। इस फैसले के बाद भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर सत्यमेव जयते लिखकर अपनी प्रतिक्रिया दी।
"सत्यमेव जयते"
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) March 4, 2025