Raipur Crime News : रायपुर। टिकरापारा पुलिस ने कमल विहार में मकान दिलाने के नाम पर की गई बड़ी ठगी का पर्दाफाश किया है। मामले में पुलिस ने करोड़ों रूपए की ठगी करने वाले सगे भाई-बहन को गिरफ्तार किया है। 
बता दें कि सरिता करकाड़े और अन्य 32 लोगों ने टिकरापारा थाना में लिखित शिकायत किया कि उड़िसा के रहने वाले आरोपी अभय कुमार यादव और उसके साथी निहाल यादव 22 वर्ष और निहाल की बहन चेतना यादव 25 वर्ष लालपुर में रहते है।

Raipur Crime News : दोनों आपस में सगे भाई-बहन है। बताया जाता है कि दोनों ने मिलकर पीड़िता सरिता और अन्य 32 लोगों से कमल विहार में स्वतंत्र मकान और फ्लैट दिलाने के नाम पर 90,97,000 रुपये की धोखाधड़ी की। मामले में पुलिस आरोपियों की पतासाजी कर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। 
Tags: