रायपुर सिटी न्यूज: रायपुर शहर के नए ASP बने तारकेश्वर पटेल, लखन पटले को मिली कोरबा पोस्टिंग
| Raipur City News: प्रदेश में नगरी निकाय चुनाव से पहले ट्रांसफर का दौर जारी है इस बीच राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला हुआ है, जिसमें एडिशनल एसपी और डीएसपी को इधर से उधर
By : Pradeep Sharma
रायपुर। Raipur City News: प्रदेश में नगरी निकाय चुनाव से पहले ट्रांसफर का दौर जारी है इस बीच राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला हुआ है, जिसमें एडिशनल एसपी और डीएसपी को इधर से उधर किया गया है।
Raipur City News: तारकेश्वर पटेल को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) रायपुर बनाया गया है। बता दें कि तारकेश्वर पटेल पहले भी रायपुर शहर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ रह चुके है। वही लखन पटले को कोरबा का नया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।