Raipur City News: रायपुर। राजधानी रायपुर में नगर निगम के मैदानी अमले की वजह रोज कुछ न कुछ ऐसा घटता है कि पूरे दिन शहर में उसकी चर्चा होती है। पिछले रविवार को रायपुर के गुलमोहर पार्क में निगम के गड्ढे में 3 बच्चे डूब गए, जिनमें से एक 7 साल के बच्चे दिव्यांश की मौत हो गई है। इस लापरवाही के बाद ​महापौर ने नगर निगम क्षेत्र गड्ढे खोद कर खाली छोड़े गए ड्रैनेज को 24 घंटे में भरने का फरमान जारी किया।

अब सप्रे ग्राउंड में रात भर लाइट जलने का मामला सामने आया है। हद तो तब हो गई जब पूरे शहर में हाई मास्क लाइट सुबह 8 बजे तक जलती रहती। इसी का एक वीडियो शहर के एक जिम्मेदार नागरिक ने NewsPlus को उपलब्ध कराया है। वीडियो के साथ महापौर के नाम एक पोस्ट भी लिखी गई..आपभी देखिए..ये जिम्मेदारी है या लापरवाही..लोगों के टैक्स से चलने वाले नगर निगम में जनता के पैसे किस तरह फिजूलखर्जी में उड़ाए जा रहे हैं।

अगर आपके आस पास भी ऐसा ही कुछ घटता है तो उसे NewsPlus के साथ साझा जरूर करें। हम बनेंगे आपकी आवाज..जिम्मेदार को कराएंगे जिम्मेदारी का अहसास..।



Tags: