रायपुर। Raipur City News: राजधानी रायपुर के महालक्ष्मी मार्केट पंडरी को सुविधा जनक बनाने के लिए मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण कराया जायेगा। मार्केट को नाॅन व्हीकल मार्केट के रूप में विकसित करने की योजना तैयार की जा रही है। ताकि बाजार में कम से कम वाहन दिखे एवं उससे वाहनों से होने वाला प्रदूषण प्रभावी तरीके से नियंत्रित हो सके। बाजार में ई वाहनों को प्रोत्साहन देने की योजना तैयार की जा रही है।

Raipur City News: मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण कार्य 15 वें वित्त आयोग की राशि से कराया जाएगा। इस पर आज विवेकानंद दुबे, कार्यपालन अभियंता सुशील मोडेस्टस, कार्यपालन रायपुर, थोक कपडा व्यापारी संघ लिमिटेड के अध्यक्ष सरल मोदी सहित जोन 3 अध्यक्ष डाॅ. प्रमोद साहू के साथ महालक्ष्मी मार्केट का स्थल निरीक्षण किया गया और व्यापारियों से आवश्यक सुझाव लिए गए।