Raipur City News : रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की अगली कैबिनेट बैठक को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 23 जून को मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी, जिसमें प्रदेश से जुड़े कई अहम प्रस्तावों और नीतिगत मामलों पर चर्चा के बाद बड़े फैसले लिए जा सकते हैं।

बैठक नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित की जाएगी। माना जा रहा है कि इसमें विकास कार्यों, प्रशासनिक निर्णयों, नई योजनाओं और विभिन्न विभागों से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विचार किया जाएगा।

कैबिनेट की बैठक के बाद उपमुख्यमंत्री अरुण साव मीडिया को बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी देंगे। सरकार के आगामी एजेंडे और नीतिगत प्राथमिकताओं को लेकर भी इस बैठक को अहम माना जा रहा है।

Tags: