रायपुर। Raipur City News: भाजपा रायपुर शहर के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर ने पदभार ग्रहण कर लिया है। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी।

Raipur City News: इस अवसर पर विधायक सुनील सोनी, विधायक पुरंदर मिश्रा पूर्व जिला अध्यक्ष जयंती भाई पटेल, तथा पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Raipur City News: सांसद बृजमोहन अग्रवाल कहा है कि मुझे विश्वास है कि रमेश सिंह ठाकुर के नेतृत्व में रायपुर शहर संगठन नए आयाम स्थापित करेगा और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने में सफलता प्राप्त करेगा।