Raipur City News: होली त्योहार के दौरान युवक की पिटाई का विरोध, भीम आर्मी ने किया पंडरी थाने का घेराव,वीडियो वायरल होने पर आरक्षक लाइन अटैच, देखें आदेश
Raipur City News: होली त्योहार के दौरान सतनामी समाज के युवक की पुलिसकर्मी द्वारा की गई पिटाई के विरोध में मंगलवार को बड़ी संख्या में लोग पंडरी थाना का घेराव किया। विरोध-प्रदर्शन के दौरान कोई अप्रिय स्थिति निर्मित न हो इसके लिए
By : Pradeep Sharma
Update: 2025-04-01 05:23 GMT
रायपुर। Raipur City News: होली त्योहार के दौरान सतनामी समाज के युवक की पुलिसकर्मी द्वारा की गई पिटाई के विरोध में मंगलवार को बड़ी संख्या में लोग पंडरी थाना का घेराव किया। विरोध-प्रदर्शन के दौरान कोई अप्रिय स्थिति निर्मित न हो इसके लिए पुलिस बल के साथ मौके पर एडिशनल एसपी सिटी और ग्रामीण के साथ डीएसपी और टीआई तैनात थे।
Raipur City News: युवक की पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद रायपुर एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने कार्रवाई करते हुए पंडरी थाना में पदस्थ आरक्षक मनीष साहू को रायपुर रक्षित केंद्र में अटैच कर दिया है। विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं।