Raipur City News : एशियन न्यूज और न्यूज प्लस 21 के सीएमडी सुबोध सिंघानिया ने काली माता मंदिर में लिया मां का आशीर्वाद, ट्रस्ट ने किया भव्य भंडारा का आयोजन

उन्होंने मां की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली, समृद्धि और शांति की कामना की।

Update: 2025-10-01 12:17 GMT

Raipur City News : रायपुर। महानवमी के पवित्र अवसर पर पूरे प्रदेश में श्रद्धा और भक्ति का अनोखा माहौल छाया रहा। इसी क्रम में एशियन न्यूज और न्यूज प्लस 21 के सीएमडी सुबोध सिंघानिया ने आकाशवाणी चौक स्थित प्राचीन काली माता मंदिर पहुंचकर मां के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद ग्रहण किया। उन्होंने मां की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली, समृद्धि और शांति की कामना की।

इस मौके पर लीलाधर सुभाष सिंघानिया ट्रस्ट की ओर से एक शानदार भंडारे का आयोजन किया गया। मां को भोग लगाने के बाद भंडारा वितरण शुरू हुआ, जिसमें बड़ी तादाद में श्रद्धालु शामिल हुए और प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर सीएमडी सुबोध सिंघानिया ने कहा कि मां के दर्शन पाकर उन्हें अपार सौभाग्य प्राप्त हुआ।

उन्होंने मंदिर को बहुत पुराना और भव्य बताते हुए कहा कि नवरात्रि के नौ दिनों तक भंडारा चलाया गया, जिसका लोगों ने भरपूर आनंद उठाया। यह आयोजन भक्ति और सेवा की मिसाल बना, जो प्रदेशवासियों के बीच एकता और सद्भाव को मजबूत कर रहा है।

Tags:    

Similar News