Raipur City News: दिवाली मिलन में मिट गए गिले शिकवे, सरोवर पोर्टिको के कार्यक्रम में शामिल हुए स्वास्तिक ग्रुप के प्रोपाइटर नरेंद्र अग्रवाल, गले मिलकर दी बधाईयां
By : Pradeep Sharma
रायपुर। Raipur City News: राजधानी रायपुर के सिंघानिया ग्रुप के स्वामित्व वाले होटल सरोवर पोर्टिको दिवाली मिलन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस अवसर पर लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी। पारिवारिक वातावरण में संपन्न हुए इस कार्यक्रम में सिंघानिया ग्रुप के सीएमडी सुबोध सिंघानियां, ग्रुप के डायरेक्टर जयदुबे, विशाल देशपांडे के साथ स्वास्तिक ग्रुप के प्रोपाइटर नरेंद्र अग्रवाल शामिल हुए।
Raipur City News: दिवाली मिलन कार्यक्रम में लोगों ने एक दूसरे से पूरे साल में हुए अपने अनुभवों को साझा किया। इस दौरान डोमा में निर्माणाधीन आवासीय परिसर के विकास में स्वास्तिक ग्रुप और सिंघानिया ग्रुप के बीच लेनदेन को लेकर उपजी गलतफहमी पर भी चर्चा हुई।
Raipur City News: कार्यक्रम में सौहार्द्र पूर्व वातावरण में दोनों पक्षों की ओर से कहा गया कि आपसी लेनदेन को लेकर बातें सामने आई थी उन्हें भाईचारा के साथ आपसी सहमति से दूर कर लिया गया। पूरे मामले का पटाक्षेप होने से कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों इसके लिए उन्हें बधाई दी।