Raipur City Crime : जन्मदिन मनाने के बहाने महिला को बुलाया, फिर दिया गैंगरेप की वारदात को अंजाम, एक गिरफ्तार
आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Raipur City Crime : रायपुर। राजधानी में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। तेलीबांधा क्षेत्र की एक महिला को उसका बॉयफ्रेंड जन्मदिन मनाने के बहाने धरसीवां के एक फार्महाउस ले गया, जहां उसने अपने साथी के साथ मिलकर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी आशीष जोशी ने पहले पीड़िता से किसी बात को लेकर विवाद किया था। इसके बाद उसने बदला लेने की नीयत से अपने दोस्त रूपेद साहू निवासी कपसदा के साथ मिलकर यह साजिश रची। 27 अक्टूबर को महिला को कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर नशा दिया गया और फिर दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
घटना की शिकायत के बाद धरसीवां पुलिस ने मुख्य आरोपी आशीष जोशी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि रूपेद साहू फरार है। उसकी तलाश में पुलिस की विशेष टीम बनाई गई है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।