Raipur City Crime : रायपुर। रायपुर से एक बार फिर सनसनीखेज हत्या की खबर सामने आई है। राजधानी के उरला इलाके में स्थित एक सरकारी स्कूल परिसर में महिला का क्षत-विक्षत शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान राधा मण्डावी, पति अमित सिसोदिया, निवासी पारधी पारा के रूप में हुई है।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, महिला की बेरहमी से हत्या की गई है। उसके सिर और चेहरे पर किसी भारी वस्तु से वार कर उसे मौत के घाट उतारा गया। घटना की सूचना मिलते ही उरला थाना टीम मौके पर पहुंच गई है और जांच शुरू कर दी गई है।

Tags: