Raipur City Crime : रायपुर राजधानी रायपुर के बोरियाखुर्द इलाके में दिनदहाड़े एक शॉकिंग लूट की घटना सामने आई है। यहां एक बेख़ौफ़ बदमाश ने एक दुकान में घुसकर महिला के गले में चाकू रखकर मंगलसूत्र लूट लिया। इस हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। लूट के बाद आरोपी का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें साफ नजर आ रहा है कि बदमाश महिला को चाकू से धमका कर उसका मंगलसूत्र छीन लेता है और मौके से फरार हो जाता है।

Raipur City Crime : घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है, और स्थानीय लोग बदमाशों के बढ़ते हौसले से दहशत में हैं। पुलिस की कार्रवाई जारी इस घटना के बाद टिकरापारा थाना पुलिस ने लूट की FIR दर्ज कर ली है और पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छानबीन कर रही है। पुलिस ने जल्द से जल्द बदमाशों को पकड़ने का दावा किया है। राजधानी रायपुर में इस प्रकार की बेख़ौफ़ लूट की घटनाओं ने लोगों को चिंता में डाल दिया है, और पुलिस की ओर से सुरक्षा बढ़ाने की मांग तेज हो रही है।

Tags: