Raipur City Crime : सोशल मीडिया पर दोस्ती कर बनाया अश्लील वीडियो, फिर ब्लैकमेलिंग कर वसूले लाखों रूपए, आरोपी गिरफ्तार...
पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे आगे की पूछताछ की जा रही है।
By : Rohit Banchhor
Update: 2024-10-26 05:25 GMT
Raipur City Crime : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक सेक्सटॉर्शन का मामला सामने आया है, जिसमें एक युवक ने सोशल मीडिया पर दोस्ती कर नाबालिग को प्रेम जाल में फंसाया और बाद में अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया। आरोपी ने इस वीडियो के आधार पर पीड़िता से 2 लाख रुपये से अधिक के गहने वसूल लिये। मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Raipur City Crime : बता दें कि रायपुर के आमापारा इलाके की उड़िया बस्ती का निवासी आरोपी विष्णु सोनी, जो नगर निगम के सफाई ठेका में सुपरवाइजर के रूप में कार्यरत है, ने पहले पीड़िता से इंस्टाग्राम पर दोस्ती की। इसके बाद उन्होंने बातचीत शुरू की और धीरे-धीरे प्रेम संबंध बना लिया। प्रेम जाल में फंसाने के बाद आरोपी ने पीड़िता का अश्लील वीडियो बना लिया और फिर इस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।
Raipur City Crime : आरोपी विष्णु ने पीड़िता से 2 लाख रुपये के गहने वसूल लिए और बार-बार धमकी देकर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करता रहा। आखिरकार, ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे आगे की पूछताछ की जा रही है।