Raipur City Crime : सराफा दुकान से महिला और पुरूष 5 लाख के जेवर लेकर हुए फरार

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Update: 2026-03-13 08:24 GMT

Raipur City Crime : रायपुर। टिकरापारा थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक चौंकाने वाला घटना सामने आई। देवपुरी सतनाम चौक स्थित मां दुर्गा ज्वेलर्स में एक महिला और पुरुष जेवर खरीदने के बहाने आए और महिला ने करीब 4.93 लाख रुपये के जेवर पहनकर फरार हो गई।

जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 3 बजे महिला कमलेश्वरी साहू और पुरुष मेशराम साहू दुकान में पहुंचे। दोनों ने अलग-अलग डिजाइन के जेवर दिखाने को कहा। महिला ने रानी हार, कान की बालियां, अंगूठी, बिछिया और पायल पहनकर देखा और कहा कि वह अपनी सहेली से पैसे लेकर आती है।

इसके बाद महिला दुकान से बाहर निकल गई और काफी देर तक वापस नहीं लौटी। शक होने पर दुकान संचालक दुर्गा प्रसाद सोनी 58 वर्ष ने रात करीब 10 बजे टिकरापारा थाने में धारा 305 के तहत शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Tags:    

Similar News