Raipur City Crime : रायपुर। राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में स्कूल जा रहे छात्र की उसके ही दोस्त ने रॉड से हमला कर हत्या कर दी। बताया जाता है कि आरोपी और मृतक नाबालिग है, दोनों की उम्र करीब 15 वर्ष के आसपास बताया जा रहा है।

Raipur City Crime : पुलिस ने बताया कि प्रेमनगर निवासी आरोपी और मृतक दोनों आपस में दोस्त है, दोनों के बीच कुछ दिनों से बाल कटिंग स्टाइल को लेकर आपस में कमेंट होता था, उसी बात को लेकर आज स्कूल जाते समय आरोपी ने अपने नाबालिग दोस्त पर रॉडनुमा नुकीले हथियार को सीने पर घोंप दिया।

Raipur City Crime : जिससे घायल अवस्था में छात्र को मेकाहारा लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं नाबालिग पर कार्रवाई कर बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया है।

Tags: