Raipur City Crime : राजधानी में गणेश झांकी के दौरान 60 बदमाश चढ़े पुलिस के हत्थे, कई हथियार जब्त...
झांकी के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की बारीकी से जांच की गई,
By : Rohit Banchhor
Update: 2024-09-20 09:27 GMT
Raipur City Crime : रायपुर। राजधानी रायपुर में गणेश झांकी विसर्जन समारोह के दौरान पुलिस ने सुरक्षा उपायों को बढ़ाते हुए 60 संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार सिंह ने सभी अधिकारियों को गणेश विसर्जन झांकी को शांति पूर्वक संपन्न कराने के निर्देश दिए थे।
Raipur City Crime : बता दें कि रायपुर पुलिस ने 10 विशेष टीमों का गठन किया, जो शहर के संवेदनशील क्षेत्रों, चौक-चौराहों और तंग गलियों में तैनात की गईं। इन टीमों को आपराधिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने और कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे।
Raipur City Crime : झांकी के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की बारीकी से जांच की गई, जिसमें चाकू, रेजर ब्लेड, पेचकस, चाकूनुमा रिंग और कैची जैसे हथियार बरामद हुए। पुलिस ने नाबालिगों सहित कुल 60 लोगों के खिलाफ आर्म्स एक्ट और आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की।
Raipur City Crime : इन थानों में की गई कार्रवाई-
थाना पुरानीबस्ती और गोलबाजार में आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। वहीं, पुरानी बस्ती, कोतवाली, गोलबाजार और मौदहापारा में आर्म्स एक्ट के तहत भी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।