Raipur City Crime : रायपुर। तेलीबांधा थाना क्षेत्र के रिंग रोड नंबर 01 स्थित उद्योग भवन के पास पी.आर.ए. इंडिया प्रा.लि. के बाहर बाइक सवार दो युवकों ने कंपनी के बाहर खडी कार में बैठे व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने की नियत से पिस्टल से फायर कर फरार होने वाले आरोपियों सहित 6 को गिरफ्तार किया है। पुलिस नेआरोपियों के पास से 1 नग पिस्टल, 8 नग जिंदा राउण्ड और 1 कारतूस का खाली खोखा जब्त किया है। 


Raipur City Crime : मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि तेलीबांधा में हुए फायर को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई थी। तभी घटना में शामिल झारखण्ड से संदीप यादव 23 वर्ष, शाहिद अंसारी 22 वर्ष और शाहिद अंसारी 25 वर्ष तथा हरियाणा से रविकुमार सेन 22 वर्ष लक्ष्मण दास बाजीगर 23 वर्ष और अमनदीप बाल्मिकी उर्फ अम्मू सहित कुल 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से 2 अन्य आरोपियों की पहचान सुनिश्चित की गई है।


Raipur City Crime : बता दें कि प्रकरण में मुख्य हैण्डलर अमनदीप बाल्मिकी से 1 नग पिस्टल 8 नग जिन्दा राउण्ड तथा 1 नग कारतुस का खाली खोखा जब्त किया गया है, इसके साथ ही प्रकरण में घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटर सायकल क्रमांक जेएच 01 डीएल 4692 को भी जब्त किया गया है। गिरफ्तार 06 आरोपियों से पूछताछ के बाद प्राप्त तथ्यों के आधार पर आगे की कार्यवाही सुनिश्चित की जा रहीं है। मु
Tags: