Raipur City Accident : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, युवक-युवती की मौत, एक घायल...
| वहीं घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
By : Rohit Banchhor
Raipur City Accident : रायपुर। राजधानी रायपुर के गोगांव रिंग रोड स्थित झाबक पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार एक युवक और दो युवतियों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक और एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी युवती गंभीर रूप से घायल हो गई है।
Raipur City Accident : वहीं घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। बाइक सवार युवक और युवतियों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। घायल युवती को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।