Raipur City Accident : कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, चालक गिरफ्तार
| बाइक सवार युवक को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
By : Rohit Banchhor
Raipur City Accident : रायपुर। राजधानी के नवा रायपुर इलाके में रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। सेक्टर-22 में एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, आरोपी चालक विकास अहूजा अपनी रेनॉल्ट डस्टर क्रमांक सीजी 04 एलबी 8055 को तेज रफ्तार में चला रहा था। इसी दौरान उसने बाइक सवार तुषार अग्रवाल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक और कार करीब 100 मीटर तक घसीटते चले गए।
स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद राखी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है और मामले की जांच जारी है।