Raipur Accident : तेज रफ्तार ट्रक बाइक सवार को रौंदा, मौके पर गई जान, चालक गिरफ्तार
| Raipur Accident : रायपुर। धरसींवा के सिलतरा चौकी क्षेत्र के सांकरा के पास आज गुरूवार शाम एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया।
By : Rohit Banchhor
Raipur Accident : रायपुर। धरसींवा के सिलतरा चौकी क्षेत्र के सांकरा के पास आज गुरूवार शाम एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Raipur Accident : बता दें कि मृतक की पहचान नेतराम देवांगन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक अपने बाइक से कहीं जा रहा था, सांकरा के पास सर्विस रोड में ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। मामले में पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।