Raipur Accident : रायपुर में कुछ ही घंटों के भीतर दो सड़क हादसों में एक की मौत, दूसरा घायल

पुलिस मामले की जांच में जुटी है और ट्रक चालक से पूछताछ की जा रही है।

Update: 2026-02-23 08:59 GMT

Raipur Accident : रायपुर। राजधानी रायपुर में सोमवार का दिन सड़क हादसों के नाम रहा। रिंग रोड नंबर-1 पर कुछ ही घंटों के अंतराल में दो अलग-अलग दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल है।

पहली घटना राजेंद्र नगर के कटोरा तालाब टर्निंग के पास फ्लाईओवर से पहले हुई। यहां तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

वहीं दूसरी और ज्यादा भयावह घटना रिंग रोड पर काशीराम नगर के सामने हुई। टाटीबंध से तेलीबांधा की ओर जा रहे तेलंगाना पासिंग ट्रक ने एक व्यक्ति को बुरी तरह टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक डिवाइडर पर चढ़ गया और व्यक्ति उसके नीचे फंस गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रक के नीचे फंसा शव बुरी तरह कुचला हुआ था। चेहरा पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है।

सूचना मिलते ही रायपुर यातायात पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और ट्रक चालक से पूछताछ की जा रही है।

Tags:    

Similar News