Raipur Accident : शहर में फिर हिट एंड रन का मामला, अज्ञात वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवती की मौत...
| Raipur Accident : रायपुर। तेलीबांधा रिंगरोड पर हिट एंड रन का मामला सामने आया है।
By : Rohit Banchhor
Raipur Accident : रायपुर। तेलीबांधा रिंगरोड पर हिट एंड रन का मामला सामने आया है। यहां तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार युवती को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक वाहन समेत फरार हो गया।
Raipur Accident : बता दें कि 21-22 साल की युवती की पहचान वीआईपी रोड स्थित अमलतास सोसाइटी निवासी श्रेष्ठा सत्यपथी के रूप में हुई है। युवती एसबीआई में पदस्थ एजीएम पिता के लिए दवाई लेने जा रही थी, तभी यह हादसा हुआ। तेलीबांधा थाना इलाके में यह घटना हुई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।