Raipur Accident : रायपुर। राजधानी रायपुर में देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। नवा रायपुर के सेक्टर 17 में तेज रफ्तार चार पहिया वाहन के बिजली के पोल से टकराने के बाद कार पूरी तरह जलकर राख हो गई। इस दर्दनाक हादसे में कार चालक गौतम सतवानी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य साथी प्रियांशु सचदेव और अविराज गंभीर रूप से घायल हो गए।

Raipur Accident ; हादसा इतना भयावह था कि कार का इंजन और पुर्जे टकराव के बाद 30 फीट दूर जाकर गिरे। घटना मंदिर हसौद थाना क्षेत्र की है। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

Raipur Accident : पुलिस ने प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे का मुख्य कारण बताया है। मंदिर हसौद थाना प्रभारी ने कहा कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और हादसे के सटीक कारणों का पता लगाया जाएगा।

Tags: