Raipur Accident : तेज रफ्तार वाहन ने राह चलते युवक को रौंदा, मौके पर हुई मौत...
| बताया जाता है कि इन दिनों राजधानी सहित देशभर से हिट एंड रन का मामला सामने आ रहा है।
By : Rohit Banchhor
Raipur Accident : रायपुर। राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के रिंग रोड नंबर 3 स्थित कुशालपुर चौक के पास आज तड़के एक बार फिर तेज रफ़्तार वाहन ने एक युवक की जिंदगी छीन ली है। बताया जाता है कि इन दिनों राजधानी सहित देशभर से हिट एंड रन का मामला सामने आ रहा है।
Raipur Accident : इस हादसे में युवक की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है और जाँच में जुट गई है। फिलहाल युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। बताया जाता है कि घटना इतनी जबरदस्त थी कि शव को समेटना भी मुश्किल हो गया था।