Raipur Accident : तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार दंपति को रौंदा, दोनों की मौत, चालक गिरफ्तार...

वहीं हाइवा चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

Update: 2024-12-30 11:06 GMT

Raipur Accident : रायपुर। जिले के आरंग थाना क्षेत्र के सियारमाता मंदिर के पास रेत से भरे हाइवा ने बाइक सवार दंपति को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में दोनों पति-पत्नी की मौत हो गई। घटना की सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं हाइवा चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

Raipur Accident : बता दें कि ग्राम कोपेडीह निवासी बनवाली साहू 50 वर्ष अपनी पत्नी लक्ष्मी साहू 45 वर्ष के साथ ग्राम भलेरा में रिश्तेदार के यहां कार्यक्रम में आए हुए थे। जब दोनों दंपति मोटरसाइकिल से वापस गौरभाट जा रहे थे, तभी सियार माता मंदिर के पास गौरभाट की तरफ से आ रही मां भगवती ट्रेडर्स मंदिरहसौद की तेज रफ्तार हाईवा वाहन क्र. सीजी 04 जेडी 5397 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दी।

Raipur Accident : इस हादसे में बाइक चालक बनवाली की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी लक्ष्मी साहू ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी हाईवा चालक को गिरफ्तार कर वाहन जब्त कर लिया है।

Tags:    

Similar News