Railway Time Table : नए साल में नई रफ्तार, 1 जनवरी से बदलेंगे ट्रेनों के समय, रेलवे ने जारी की नई टाइम टेबल
| हर वर्ष की तरह इस बार भी आधारभूत संरचना को और मजबूत करने के उद्देश्य से नई टाइम टेबल जारी की है।
By : Rohit Banchhor
Railway Time Table : रायपुर। नए साल की शुरुआत के साथ ही रेल यात्रियों के लिए बड़ा बदलाव होने जा रहा है। 1 जनवरी से ट्रेनों की समय-सारिणी में परिवर्तन लागू होगा। भारतीय रेलवे ने हर वर्ष की तरह इस बार भी आधारभूत संरचना को और मजबूत करने के उद्देश्य से नई टाइम टेबल जारी की है।
रेलवे प्रशासन के अनुसार, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) जोन में कुल 55 ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान समय में बदलाव किया गया है। यह परिवर्तन यात्रियों की सुविधा, ट्रेनों की समयपालन क्षमता और परिचालन सुधार को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का अपडेटेड टाइम टेबल अवश्य जांच लें, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।
नई समय सारिणी की पूरी सूची देखें-