Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Diwali Special Train: बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस में जुड़ेगा अतिरिक्त स्लीपर कोच, यात्रियों को मिलेगी कंफर्म सीट, नोट करें शेड्यूल

Diwali Special Train: बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस में यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त स्लीपर कोच जोड़ा गया है। यहाँ देखें पूरा शेड्यूल और तारीखें।

Diwali Special Train: बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस में जुड़ेगा अतिरिक्त स्लीपर कोच, यात्रियों को मिलेगी कंफर्म सीट, नोट करें शेड्यूल
X

बिलासपुर। दिवाली और त्योहारी सीजन में ट्रेनों में उमड़ने वाली भारी भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने बिलासपुर-भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच (Additional Sleeper Coach) जोड़ने का फैसला किया है। यह सुविधा सीमित अवधि के लिए ट्रेन के दोनों फेरों में उपलब्ध रहेगी।

बिलासपुर से इस तारीख तक लगेगा कोच

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, गाड़ी संख्या 18236 बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस में बिलासपुर से 4 नवंबर से 25 नवंबर तक एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाया जाएगा।

भोपाल से वापसी के लिए यह है शेड्यूल

वहीं, दूसरी दिशा में गाड़ी संख्या 18235 भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस में भोपाल से 6 नवंबर से 27 नवंबर तक यह अतिरिक्त सुविधा यात्रियों को मिलेगी। रेलवे के इस कदम से त्योहारी सीजन में सफर करने वाले यात्रियों को आसानी से कंफर्म बर्थ मिल सकेगी और सफर सुगम होगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire