Raas Garba 2024 : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के होटल ललित महल में आयोजित चार दिवसीय रास गरबा महोत्सव का आज अंतिम दिन है। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के प्रांत उपाध्यक्ष सरल मोदी, रायपुर महानगर अध्यक्ष सी.एस. ठाकुर और महानगर जिला मंत्री बंटी कटरे विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।


Raas Garba 2024 : यह महोत्सव छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के प्रमुख न्यूज चैनल एशियन न्यूज और न्यूज प्लस 21 के संयुक्त प्रयास से आयोजित किया गया है। अंतिम दिन के इस आयोजन में गरबा नृत्य, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से समापन समारोह को भव्य तरीके से मनाया जाएगा।
Tags: