Raas Garba 2024 Day 2 Live : पंखिड़ा तू उड़ के आना...महाकाली से गरबा खेलेंगे...मां की भक्ति से सराबोर हो गया होटल ललित महल, मध्य भारत के सबसे बड़े रास गरबा के दूसरे दिन उमड़ा ऐसा रैला की पंडाल के बाहर भी झूमते रहे भक्त
भजन पर थिरकते हुए माता की भक्ति में झूमते रहे।
By : Rohit Banchhor
Update: 2024-10-06 10:58 GMT
Raas Garba 2024 Day 2 Live : रायपुर। राजधानी रायपुर का होटल ललित महल में छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के प्रमुख न्यूज चैनल एशियन न्यूज और न्यूज प्लस 21 के संयुक्त प्रयास से हो हरे चार दिवसीय छत्तीसगढ़ और मध्य भारत का सबसे बड़ा रास गरबा के दूसरे दिन 6 अक्टूबर रविवार को रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, बसना विधायक संपत अग्रवाल, बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता, विहिप नेता तरल मोदी, विश्व हिंदू परिषद के छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश प्रांत प्रचारक जितेंद्र चौबे, विश्व हिंदू परिषद रायपुर के उपाध्यक्ष योगेश सैनी, विश्व हिंदू परिषद रायपुर महानगर जिला मंत्री बंटी कटरे साथ आईएएस सोनमणि बोरा कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर शामिल होकर भक्तों का उत्साह बढ़ाया।
Raas Garba 2024 Day 2 Live : गरबा में देर रात तक भक्त पंखिड़ा तू उड़ के आना...महाकाली से गरबा खेलेंगे
भजन पर थिरकते हुए माता की भक्ति में झूमते रहे। इससे पहले शनिवार शाम धरसींवा विधायक पदमश्री अनुज शर्मा मुख्यअतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह की शुरुआत शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की ‘गरबी’ पूजा के बाद मध्यभारत के सबसे बड़े रास गरबा की शुरूआत हुई। ढोल की थाप पर थिरकती हजारों लोगों की भीड़ से पूरा पंडाल शक्ति स्वरूपा मां की भक्ति में डूब गया। देर रात तक गरबा में पंहुचने वाली भक्तों की कतार लगी रही।