Promotion List : दुर्ग IG ने जारी की प्रमोशन की योग्यता सूची, 56 हेड कांस्टेबल बनेंगे ASI...
Promotion List : दुर्ग। स्वतंत्रता दिवस से पहले, दुर्ग रेंज के पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग ने दुर्ग रेंज पुलिस के विभिन्न जिलों में पदस्थ प्रधान
By : Rohit Banchhor
Update: 2024-08-12 10:35 GMT
Promotion List : दुर्ग। स्वतंत्रता दिवस से पहले, दुर्ग रेंज के पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग ने दुर्ग रेंज पुलिस के विभिन्न जिलों में पदस्थ प्रधान आरक्षकों की सहायक उप निरीक्षक (ASI) पद पर पदोन्नति के लिए योग्यता सूची जारी की है। इस सूची में दुर्ग रेंज के दुर्ग, बालोद, और बेमेतरा जिलों के कुल 56 प्रधान आरक्षकों के नाम शामिल किए गए हैं।
Promotion List : IG गर्ग ने जानकारी दी कि इस परीक्षा में दुर्ग रेंज से कुल 166 प्रधान आरक्षक सम्मिलित हुए थे। शारीरिक और लिखित परीक्षा के आधार पर दुर्ग जिले से 42, बालोद से 9, और बेमेतरा से 5 प्रधान आरक्षकों की योग्यता सूची जारी की गई है। इन 56 प्रधान आरक्षकों को प्री प्रमोशन कोर्स के बाद सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया जाएगा।
Promotion List : IG गर्ग ने इस योग्यता सूची में शामिल सभी प्रधान आरक्षकों को बधाई दी और कहा कि यह पदोन्नति उनकी मेहनत और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने यह भी बताया कि जल्द ही आरक्षक से प्रधान आरक्षक की योग्यता सूची भी जारी की जाएगी।