President Draupadi Murmu in Raipur: रायपुर पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, जानिए मिनट टू मिनट कार्यक्रम

By :  Vpb
Update: 2024-10-25 00:34 GMT
President Draupadi Murmu in Raipur: रायपुर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज रायपुर पहुंचीं, जहां राज्यपाल रमन डेका, मुख्यमंत्री साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, और सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उनका भव्य स्वागत किया। राष्ट्रपति का आगमन रायपुर एयरपोर्ट पर हुआ, जहां से वे सीधे अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के दूसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए रवाना होंगी।

इस महत्वपूर्ण दौरे के मद्देनजर, एयरपोर्ट से लेकर एम्स तक के मार्ग पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के तहत 1,000 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। रायपुर में राष्ट्रपति के स्वागत के लिए पुलिस बल के साथ-साथ प्रशासन ने भी व्यापक तैयारियां की हैं।

President Draupadi Murmu in Raipur: 25 अक्टूबर का कार्यक्रम :-

जारी कार्यक्रम के मुताबिक पहले दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 25 अक्टूबर को सुबह 11 बजे रायपुर एयरपोर्ट पर पहुचेंगी, जहां राष्ट्रपति सुबह 11:30 बजे रायपुर एम्स के दूसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। इसके बाद दोपहर 1 बजे एम्स से रवाना होकर राजभवन पहुंचेंगी। वे दोपहर 3 बजे NIT रायपुर के 14वें दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी। फिर शाम 4:30 बजे नवा रायपुर स्थित पुरखौती मुक्तांगन में स्थानीय आदिवासियों से मुलाकात करेंगी। द्रौपदी मुर्मू शाम 6 बजे राजभवन लौटेंगी और रात्रि विश्राम करेंगी।

President Draupadi Murmu in Raipur: 26 अक्टूबर का कार्यक्रम :-

वहीं दूसरे दिन राष्ट्रपति मुर्मू सुबह 9 बजे विवेकानंद सरोवर, रायपुर का दौरा करेंगी, फिर सुबह 10 बजे रायपुर एयरपोर्ट से भिलाई के लिए प्रस्थान करेंगी। सुबह 11 बजे IIT भिलाई के चौथे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। इसके बाद दोपहर डेढ़ बजे भिलाई से वापस रायपुर स्थित राजभवन लौटेंगी।  राष्ट्रपति मुर्मू दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति चिकित्सा एवं आयुष विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी। वे शाम 5 बजे दीक्षांत समारोह के बाद रायपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी।


Full View
Tags:    

Similar News