Raipur City Crime : रायपुर। दिवाली के त्योहार से पहले रायपुर पुलिस ने निजात अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। एंटी क्राइम और साइबर यूनिट की टीम ने अवैध रूप से हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब तस्करी करते हुए अंतर्राज्यीय आरोपी अनिल भारद्वाज को खमतराई थाना क्षेत्र के रावांभाठा स्थित ट्रांसपोर्ट नगर के पास रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।


Raipur City Crime : बता दें कि एंटी क्राइम और साइबर यूनिट को सूचना मिली कि रावांभाठा के ट्रांसपोर्ट नगर के पास एक व्यक्ति ट्रक कंटेनर में अवैध शराब लेकर मौजूद है। इस सूचना के आधार पर टीम ने बताए गए स्थान पर पहुंचकर ट्रक कंटेनर और संदिग्ध व्यक्ति को चिन्हित किया और तलाशी ली। पूछताछ के दौरान आरोपी अनिल भारद्वाज निवासी पलवल हरियाणा के पास शराब रखने और परिवहन करने के वैध दस्तावेज नहीं थे, जिससे स्पष्ट हुआ कि वह अवैध रूप से शराब की तस्करी कर रहा था। पुलिस ने अनिल भारद्वाज को गिरफ्तार कर, उसके पास से 462 बोतलें अवैध शराब और ट्रक वाहन जब्त कर लिया है।
Tags: