बाइक से रुपए चोरी करने वाला फरार आरोपी को पुलिस ने दीगर जिला महासमुंद से किया गिरफ्तार
बाइक से रुपए चोरी करने वाला फरार आरोपी को पुलिस ने दीगर जिला महासमुंद से किया गिरफ्तार
By : Anushka Singh
Update: 2024-07-24 03:02 GMT
रामकुमार भारद्वाज/कोण्डागांव :- जिले के केशकाल थाना में प्रार्थी कोपरा निवासी द्वारा आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि अपने मोटर सायकल के डिग्गी में 100000 रू रखकर एसबीआई बैंक केशकाल में जमा करने आया था जमा नहीं होने से वापस डिग्गी में पैसा रख कर बस स्टैण्ड कैशकाल गाधी मोबाईल दुकान के सामने गाडी खडीकर मोबाईल रिचार्ज करने अन्दर गया था।
उसी समय अज्ञात चोर लोगों द्वारा बैंक केशकाल से पीछा करते मी सा के डिग्गी में रखे 1,00000 रू को चोरी कर ले गये। कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण में पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव के निर्देशन पर अति० पुलिस अधीक्षक रूपेश कुमार ढाण्डे के मार्गदर्शन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी केशकाल भूपत सिंह धनेश्री के पर्यवेक्षण में केशकाल पुलिस एवं सायबर टीम की संयुक्त टीम गठित किया गया.
पूछताछ पता तलाश के दौरान आरोपी का पता महासमुंद में होने से 24 जुलाई को आरोपी जगन्नाथ उर्फ जितू गोड पिता कृष्ण गोड़ उम्र 35 वर्ष निवासी बिकेबाहरा थाना खल्लारी जिला महासमुंद (छ.ग.) को हिरासत में लेकर प्रकरण में चोरी किये गये पैसा के सबंध में पुछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपने सहयोगी रोशन एवं 01 उडिसा निवासी के साथ दिनांक 12.05.2023 को केशकाल बस स्टैण्ड मोटर सायकल डिक्की को मास्टर चाबी से खोलकर डिक्की में रखा एक लाख रूपया को चोरी कर फरार थे.
जिसे आज दिनांक 24/07/2024 के 10:30 बजे विधिवत गिरफ्तार कर खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर रिमाण्ड प्राप्त किया जा रहा है।प्रकरण के दो अन्य आरोपी फरार है उक्त कार्यवाही में थाना से उप निरीक्षक शोभित राम साहू सहनि० निहार रजन मण्डल, सउनि हेमन्त देवांगन आरक्षक गोविन्द कश्यप डीएसएफ आ. सूर्याप्रसाद मरकाम, डीएसएफ हरेन्द्र कश्यप सायबर टीम कोण्डागांव का विशेष योगदान रहा।