Petrol Price Cut : छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 1 रुपये सस्ता, अप्रैल फूल नहीं, हकीकत जो जेब को देगी राहत!
अब पेट्रोल पंप पर जाइए, टंकी फुल कराइए और खुद चेक कर लीजिए पेट्रोल सचमुच 1 रुपये सस्ता हो गया है!
Petrol Price Cut : रायपुर। आज 1 अप्रैल है, लेकिन यह कोई मजाक नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की जनता के लिए एक सच्ची खुशखबरी है। विष्णुदेव साय सरकार ने नए वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में पेट्रोल की कीमत में 1 रुपये प्रति लीटर की कटौती की घोषणा की थी, जो बीती रात यानी 31 मार्च की आधी रात से लागू हो गई है। तो अब पेट्रोल पंप पर जाइए, टंकी फुल कराइए और खुद चेक कर लीजिए पेट्रोल सचमुच 1 रुपये सस्ता हो गया है!
Petrol Price Cut : बता दें कि इस कटौती के बाद राजधानी रायपुर में पेट्रोल की कीमत घटकर 100.42 रुपये प्रति लीटर हो गई है। प्रदेश के ज्यादातर शहरों में पेट्रोल की कीमतें अभी तक 100 रुपये से ऊपर चल रही थीं, लेकिन अब लोगों की जेब पर थोड़ा कम बोझ पड़ेगा। यह फैसला लंबे समय से चली आ रही जनता की मांग को पूरा करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
Petrol Price Cut : पेट्रोल सस्ता होने से न सिर्फ आम लोगों को फायदा होगा, बल्कि किसानों और उद्योगों को भी राहत मिलेगी। ट्रैक्टर, पंप सेट और परिवहन की लागत कम होने से खेती और व्यापार में मुनाफा बढ़ सकता है। हालांकि, इस कटौती से राज्य सरकार को राजस्व में नुकसान होने की आशंका है। वाणिज्य कर विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पेट्रोल की खपत बढ़ने से यह घाटा भरपाई हो जाएगा।